ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जौनपुर के गायत्री शक्तिपीठ पर बड़ेलाल जी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का हुआ समापन

जौनपुर। जिला जौनपुर के गायत्री शक्तिपीठ पर बड़ेलाल जी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी ली। जिसमें जिले के वरिष्ठ परिजन, तहसील समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक व अन्य सक्रिय परिजन उपस्थित रहे। सभी परिजनों ने प्रखर प्रज्ञा व सजल श्रद्धा के साथ जिले के प्रत्येक गाँव में 1 कुण्डीय से 5 कुण्डीय यज्ञ कराने के साथ-साथ गुरूदेव के साहित्य को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया। जिला समन्वयक शिवगोविन्द यादव जी ने चन्दन तिलक लगाकर सभी से संकल्प करवाया।

अयोध्या में चल रही पांचवें दीपोत्सव की तैयारी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.