ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

प्रियंका गाँधी पहुँची मायावती के दिल्ली आवास, माँ के निधन पर व्यक्त की संवेदनाएँ

दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रविवार को बसपा प्रमुख मायावती (Mayavati) के दिल्ली आवास पर पहुँचीं और उनकी माँ के निधन (death) पर संवेदनाएँ व्यक्त कीं। प्रियंका ने मायावती की माँ को श्रद्धाजंलि (Homage) दी। प्रियंका गाँधी आज सुबह दिल्ली (Delhi) में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुँचीं।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पहले की तरह ही सस्ता हो जाएगा किराया

इस मुलाकात में प्रियंका ने उनकी माँ के निधन पर शोक जताया। इससे पहले प्रियंका गाँधी ने ट्वीट (tweet) कर उनकी माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया। आपको बता दें कि मायावती की माता रामरती का इलाज के दौरान शनिवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में हृदय गति (heart fail) रूकने से निधन हो गया। वे लगभग 92 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी उनकी माँ के निधन पर शोक जताया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.