ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, गरीब जनता सूखी रोटी खाने को मजबूर

उत्तर प्रदेश। सड़क से लेकर रसोई घर तक महँगाई का तड़का लगा हुआ है। लोगों के बजट (budget) से सब्जी बाहर हो रही है। सुर्ख लाल टमाटर (Tomato) जहाँ लोगों को मुँह चिढ़ा रहा है, तो वही प्याज़ (onion) भी लोगों के खूब आँसू एक रही है। पहले से ही डीजल-पेट्रोल (diesel-petrol) की महँगाई की मार झेल रहे लोगों पर अब सब्जी की महँगाई की दोहरी मार पड़ रही है।

पिछले हफ़्ते की बात की जाए तो 5 रुपए से लेकर 50 प्रति किलो तक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। कहा जाए तो प्याज़ और टमाटर को देखकर बाकी की सब्जियाँ (vegetables) भी अपने तेवर चढ़ा रही हैं। और गरीब जनता सूखी रोटी खाकर अपना गुज़ारा करने को मजबूर नज़र आ रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.