ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर क्या फिर होगा BJP का कब्जा या कांग्रेस मारेगी बाजी..?

लखनऊ। राजधानी लखनऊ (Lucknow) की सरोजनी नगर विधानसभा सीट (Sarojini Nagar assembly seat) कभी कांग्रेस (Congress) का गढ़ हुआ करती थी। फिर इसमें सपा (SAPA) का वर्चस्व कायम हुआ। इसके बाद बीएसपी (BSP) ने भी अपने झण्डे गाड़े। भाजपा (Bhajpa) को पहली बार इस सीट पर 2017 के चुनाव में विजय मिली।

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने टिकट देने के लिए रिश्वत माँगने का पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप….

अब बीजेपी (BJP) इस विजय को बरकरार रख पाती है या नहीं, यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। फिलहाल चुनाव (election) की घोषणा के साथ सभी धुरन्धर मौदान में कूद पड़े हैं। सरोजनी नगर विधानसभा सीट एक समय कांग्रेस के राजा विजय कुमार त्रिपाठी (Vijay Kumar Tripathi) की मानी जाती थी। छह बार इस सीट से कांग्रेस जीती है। उनके साथ-साथ सपा ने भी इस सीट पर अपनी कामयाबी के झण्डे गाड़े।

बनारस के दशाश्वमेध घाट पर दीया जलाकर वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान को दी गई श्रद्धांजलि….

बीएसपी भी इस सीट पर हावी रही है। दो बार उनके प्रत्याशी (candidate) ने जीत दर्ज की। वर्ष 2002 के चुनाव में इस सीट से बीएसपी के इरशाद खान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के श्याम किशोर यादव को हराया था। इसके बाद 2007 के चुनाव में एक बार फिर बीएसपी के मोहम्मद इरशाद खान ने बाजी मारी। 2012 के चुनाव में एक बार फिर सपा ने इस सीट पर वापसी की।

राजस्व विभाग के लिपिक रह चुके हस्नूराम आंबेडकरी लड़ने जा रहे हैं 94वाँ चुनाव, लगातार देख रहे हार का मुँह….