ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

दिल्ली में अचानक मौसम ने बदली करवट, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई तेज़ बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को मौसम (weather) ने अचानक करवट ली और शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश (heavy rainfall) हुई। दिल्ली समेत नोएडा (Noida), गाज़ियाबाद (Ghaziabad) और एनसीआर (NCR) के अन्य क्षेत्रों में ये बारिश देखने को मिली। देर रात 11 बजे के करीब दिल्ली में फिर बारिश तेज हुई और ओले (hail) गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा भी चल रही थी, जिससे तापमान (temperature) में काफ़ी गिरावट आई।

हालांकि इस कारण कई इलाकों में ट्रैफिक (traffic) जरूर धीमा पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों (meteorologists) ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना जताई है।

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों (farmers) की मुश्किलें बढ़ दी हैं। इसके चलते खेतों में सब्जियों के साथ ही गेहूँ की फ़सल को नुकसान (harm) पहुँचने की आशंका है। इतना ही नहीं, आम के पेड़ों में भी बौर निकलने शुरू हो गए हैं, जिन पर भी इस बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.