ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

ताजमहल में “पाकिस्तान जिंदाबाद” का नारा लगाना शख़्स को पड़ा भारी, लोगों ने जमकर की पिटाई

आगरा। मुगल बादशाह शाहजहाँ (Mughal Emperor Shahjahan) का तीन दिवसीय 367वाँ उर्स के तीसरे दिन उस वक्त अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया जब एक शख़्स ने पाकिस्तान (Pakistan) के पक्ष में नारेबाजी (sloganeering) की। शाहजहाँ के उर्स के मौके पर मंगलवार को ताजमहल परिसर (Taj Mahal Complex) में एक शख़्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, इस पर मौजूद वहाँ भीड़ ने आरोपी (accused) को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। अफ़रा-तफ़री का माहौल देख वहाँ सीआईएसएफ़ (CISF) के सुरक्षाकर्मी पहुँचे और भीड़ ने उसे सीआईएसएफ़ के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों (security guards) ने भी मौके पर उसकी पिटाई कर दी। मीडिया रिपोर्ट (media report) की मानें तो घटना मंगलवार शाम की है, जब उर्स के मौके पर ताजमहल में फ्री एंट्री के चलते भीड़ उमड़ी थी और ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लंबी कतारें लगी हुईं थीं। ताजमहल के मुख़्य मकबरे (tomb) पर भी सैकड़ों की भीड़ थी। तभी भीड़ में शामिल एक शख़्स ने मुख़्य मकबरा पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

आज सोनभद्र व गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, अनुप्रिया पटेल भी होंगी मंच पर मौजूद….

यह सुनते ही भीड़ ने नारा लगाने वाले सिरफिरे को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सीआईएसएफ़ ने आरोपी युवक को हिरासत (custody) में ले लिया। बता दें कि मुगल बादशाह शाहजहाँ का तीन दिवसीय 367वाँ उर्स 27 फरवरी से मनाया जा रहा है और इस दौरान ताजमहल के मुख़्य गुम्बद के नीचे बने तहखाने में स्थित मुमताज़ (Mumtaj) और शाहजहाँ की कब्र (Grave) को लोगों के लिए खोला गया। उर्स के दौरान पर्यटकों (tourists) का प्रवेश नि:शुल्क था। इस बार शाहजहाँ का उर्स (Urs) 27 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.