अयोध्या के DM आवास के बोर्ड का बदला रंग, अब है एक तरफ़ हरा तो दूसरी ओर भगवा
अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) का आज छठे चरण का मतदान (voting) हो रहा है। इसी बीच अयोध्या (Ayodhya) से डीएम आवास (DM Accommodation) के बोर्ड के रंग परिवर्तन को लेकर सियासत गरमाई (politics heat) हुई है। बता दें कि डीएम आवास के बोर्ड को भगवा (Bhagva) से हरा रंग में पेंट कर दिया गया है। लोग बोर्ड के रंग बदलने से मतलब सरकार (government) बदलने का लगा रहे हैं।
हालांकि, अयोध्या प्रशासन (Ayodhya administration) इस पूरे प्रकरण पर कुछ नहीं बोल रहा है। दरअसल, यूपी (UP) में जब सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार बनी थी, तब बोर्ड को भगवा रंग से पेंट कर दिया गया था। लेकिन इस पर हंगामा होने के बाद अब फिर बोर्ड को एक तरफ़ से भगवा और दूसरी तरफ़ हरे रंग से पेंट कर दिया गया है। बता दें यह घटना तब हुई है, जब यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
इसको लेकर विपक्षी दल (opposition party) अलग-अलग तरीके के सियासी मायने लगा रहे हैं। यूपी में पाँच चरणों का मतदान हो चुका है। छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। छठे चरण में जिन दस जिलों (districts) में मतदान हो रहा है, उनमें गोरखपुर (Gorakhpur), अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar), बलिया (Ballia), बलरामपुर (Balrampur), बस्ती (Basti), देवरिया (Deoria), कुशीनगर (Kushinagar), महाराजगंज (Maharajganj), संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) और सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) शामिल हैं। इसके बाद एक और चरण का मतदान होना बाकी है फिर मतगणना (counting of votes) 10 मार्च को होगी।