ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

करहल विधानसभा सीट का कौन होगा बादशाह, अखिलेश यादव व एसपी सिंह बघेल के बीच है काँटे की टक्कर..?

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) के लिए मतदान (voting) की प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है। अब राजनीतिक दलों (political parties) के साथ ही जनता को भी 10 मार्च का इंतज़ार है, जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे। इससे पहले सोमवार को चुनाव संपन्‍न होने के बाद देर शाम एग्जिट पोल्स (Exit Polls) के नतीजे घोषित किए गए। एग्जिट पोल के नतीजों में राजनीतिक दलों की जीत-हार के साथ ही VVIP सीटों को लेकर भी अनुमान जताया गया है। इन्‍हीं में से एक है करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly seat)।

करहल से इस बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव लड़ा है। भाजपा (BJP) ने उनके खिलाफ एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को चुनाव मैदान में उतारा था। एग्जिट पोल के नतीजों में इस सीट को लेकर भी अनुमान जताया गया है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे क्‍या कहते हैं..? करहल सीट से उनके चुनाव जीतने की संभावना है या बड़ा चुनावी उलटफेर हो सकता है।।? ‘टाइम्‍स नाउ’ (Times Now) के एग्जिट पोल के नतीजों में खास सीटों को लेकर भी अनुमान जताया गया है।

UP विधानसभा चुनाव के एक्ज़िट पोल को नज़र में रखते हुए अखिलेश यादव ने इस बार सपा की सरकार बनने का किया दावा….

इसमें बताया गया है कि उन सीटों पर कौन जीतेगा और कोन हारेगा…? करहल विधानसभा सीट को लेकर भी ऐसा ही अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा प्रत्‍याशी एसपी सिंह बघेल के पिछड़ने की बात कही गई है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के यहाँ से चुनाव जीतने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, अखिलेश यादव को 50 फीसद तक वोट (vote) हासिल हो सकता है। इस तरह एग्जिट पोल में करहल पर भाजपा की हार का अनुमान है। बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा की वापसी के स्‍पष्‍ट संकेत मिल रहे हैं।

बुलंदशहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिलेंडर फटने से हुआ ब्लास्ट, 10 छात्र समेत 13 अन्य लोग बुरी तरह झुलसे……

बीजेपी स्‍पष्‍ट बहुमत (clear majority) के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों में उत्‍तर प्रदेश भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। तकरीबन सभी सर्वे एजेंसियों (survey agencies) और मीडिया संस्‍थानों (media organizations) की ओर से जारी एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को जीतते हुए दिखाया गया है।

सीएम योगी पर निशाना साधने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लेते हैं मेरे नाम का सहारा, धनंजय सिंह ने दिया बयान….

एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार उत्‍तर प्रदेश में भाजपा स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सरकार (government) बनाने जा रही है। यदि योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) फिर से मुख्‍यमंत्री (Chief Minister) बनते हैं तो यह भी प्रदेश की राजनीति के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक (historical) होगा। भाजपा के बाद अखिलेश की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नंबर दो की पार्टी के तौर पर सामने आने का अनुमान है।

UP के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने लगाया EVM ख़राब होने का आरोप, BJP की जीत का किया दावा…..