ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

कानपुर मंडल की 27 सीटों में 20 पर आगे चल रही है BJP, सपा को मिली 6 व कांग्रेस के खाते में 1

कानपुर। कानपुर मंडल (Kanpur Mandal) की 27 सीटों में से 20 पर भाजपा (BJP) आगे चल रही है तो वहीं छह सीटों पर सपा (SAPA) और एक पर कांग्रेस (Congress) ने बढ़त बनाई हुई है। पिछले चुनावों (elections) की बात करें तो 2017 में पार्टी (party) को यहाँ से 22 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि सपा को चार और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। कन्नौज (Kannauj) की सदर सीट से पहली बार भाजपा से चुनाव मैदान में किस्मत आज़मा रहे पूर्व आईपीएस असीम अरुण (Former IPS Aseem Arun) आगे चल रहे हैं। वहीं, कन्नौज में मतगणना स्थल (polling place) के बाहर सपा और भाजपा समर्थक (supporter) आपस में भिड़ गए हैं। दोनों ओर से पथराव में एक जवान के सिर में लगी ईंट। पुलिस (police) ने लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा।

कानपुर: 10 सीटें, 08 पर भाजपा आगे, एक पर सपा और एक पर कांग्रेस आगे।
इटावा: तीनों सीटों पर सपा आगे
फर्रुखाबाद: चारों सीटों पर भाजपा आगे।
औरैया: 02 पर भाजपा, 01 पर सपा आगे।
कानपुर देहात: सभी 04 सीटों पर भाजपा आगे।
कन्नौज: 02 पर भाजपा, एक पर सपा आगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.