BJP का गढ़ मानी जाने वाली अयोध्या नगरी में सपा ने 1 सीट पर की सेंधमारी
अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या (Shri Ram Nagari Ayodhya) में 5 में से 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) आगे चल रही है जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बढ़त बनाए हुए है। अयोध्या की प्रतिष्ठा परक अयोध्या सीट पर भाजपा के वेद प्रकाश गुप्ता (Ved Prakash Gupta) बढ़त बनाए हुए हैं। उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के तेज नारायण पांडे, पवन (Tej Narayan Pandey, Pavan) पीछे चल रहे हैं। गोसाईगंज विधानसभा सीट (Gosaiganj Assembly seat) पर समाजवादी पार्टी के अभय सिंह (Abhay Singh) भाजपा की आरती तिवारी (Aarti Tiwari) से आगे चल रहे हैं। बीकापुर सीट (Bikapur seat) पर भाजपा के अमित सिंह (Amit Singh) आगे हैं।
मिल्कीपुर सीट (Milkipur seat) पर भाजपा के गोरखनाथ बाबा (Gorakhnath Baba) बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, रुदौली सीट (Rudauli seat) पर भाजपा के रामचंद्र यादव (Ramchandra Yadav) अभी तक आगे चल रहे हैं। श्रीराम की जन्म भूमि आयोध्या नगरी भाजपा का गढ़ कहा जाता है। 2017 में पाँचों सीटों कब्जा करने वाली बीजेपी इस बार में एक सीट से वहाँ पीछे चल रही है। शुरुआती रूझान में सपा के प्रत्याशी अजय वहाँ बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में सपा एक सीट पर अयोध्या में सेंध लगाती दिख रही है।
2017 में अयोध्या में कुल 49.20 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2017) में भारतीय जनता पार्टी से वेद प्रकाश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडे उर्फ़ पवन पांडे को 50440 वोटों के अंतर से हराया था। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं (voters) की संख्या 3,79,633 है। इसमें से करीब 50 हज़ार ब्राह्मण, 22 हज़ार वैश्य, 22 हज़ार कायस्थ, 22 हज़ार निषाद वोटर हैं। जबकि यादवों की संख्या 40 हज़ार और 18 हज़ार कुर्मी, 27 हज़ार मुस्लिमों (Muslims) की संख्या है।