पाँच साल बाद अखिलेश यादव के पूरे परिवार ने सैफई में साथ मनाई होली, फूलों से मनाया त्योहार।
इटावा। पूरे पाँच साल के लंबे अंतराल के बाद, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) (सपा) (SAPA) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का पूरा यादव परिवार अपने पैतृक गाँव सैफई (Saifai) में रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए एकत्र हुआ और स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सैफई महोत्सव मैदान में मंच पर पूरा यादव परिवार एक साथ आया और फूलों से होली (Holi) खेली।
होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, गोली लगने से दो युवकों की गई जान
मंच पर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम गोपाल यादव (Dr. Ram Gopal Yadav), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) (पीएसपी) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) एक साथ बैठे नज़र आए।
मंच पर पहुँचकर शिवपाल सिंह ने राम गोपाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। सैफई महोत्सव मैदान में बनाए गए पंडाल में आयोजित होली कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने मंच पर पहुँचकर उपस्थित लोगों के ऊपर फूलों की बौछार कर होली खेली। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान भीड़ की ओर से ‘नेताजी जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।
भोले की नगरी “काशी” पर जमकर चढ़ा होली का ख़ुमार, देखने योग्य है घाटों का नज़ारा
पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सिंह शाक्य ने बताया कि 2016 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच तनाव के बाद अलग-अलग होली उत्सव आयोजित किए जाते थे, लेकिन इस साल दोनों के एक साथ आने से पूरा परिवार एक साथ होली मनाने आया। उन्होंने बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हर साल जनता के साथ होली के त्योहार का आयोजन करते रहे हैं।
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के साथ आने से सैफई महोत्सव मैदान में एक विशाल पंडाल में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि चुनावों के तुरंत बाद होली के उत्सव में बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद के साथ विशेष व्यवस्था की गई थी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डॉ. राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को होली समारोह में शामिल होने सैफई पहुँचे थे। पंडाल में पहुँचने पर सपा नेताओं का सुबह से उमड़ी भारी भीड़ ने नारेबाजी (sloganeering) कर स्वागत किया।