ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

होली खेलने के दौरान शराब के नशे में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, गोली लगने से दो युवकों की गई जान

प्रयागराज। प्रयागराज (Prayagraj) शहर के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र (George Town Police station area) के डंडिया मोहल्ले में शुक्रवार को होली (Holi) खेलने के दौरान शराब (alcohol) के नशे में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हुई और गोली (firing) चली। इस घटना में दो युवकों की मृत्यु (death) हो गई।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस (police) की टीम घटनास्थल पर गई, लेकिन वहाँ स्थिति शांतिपूर्ण थी। कुमार ने बताया कि दो घंटे के बाद पुलिस को सूचना मिली की डंडिया मोहल्ले में संजय राजपूत (35) नाम के युवक की मृत्यु हो गई है और राहुल सोनकर (25) नाम के युवक को गोली लगी है।

भोले की नगरी “काशी” पर जमकर चढ़ा होली का ख़ुमार, देखने योग्य है घाटों का नज़ारा

उन्होंने बताया कि तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँची। गोली लगने से घायल (injured) राहुल सोनकर को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों (dead bodies) को पोस्टमॉर्टम (postmortem) के लिए भेज दिया गया है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज (case filed) किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ़्तारी (arrest) के लिए पुलिस की पाँच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली की भी जाँच की जा रही है और यदि इसमें पुलिस की भी ढिलाई नज़र आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.