ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

फेल हो गई तो ससुराल में चली जाएगी इज्ज़त, इंटर गृह विज्ञान की छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में की भावुक अपील

आगरा। यूपी में बोर्ड परीक्षाओं (UP Board exams) के परिणाम कुछ ही दिनों में आ जाएँगे। इस समय यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन (Evaluation) चल रहा है। ऐसे में मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को कॉपियों में पास करने की कई भावुक अपील मिल रही हैं, तो वहीं कई कॉपियों में उन्हें नोट भी मिल रहे हैं। आगरा (Agra) में पाँच केंद्रों पर इस समय मूल्यांकन कार्य चल रहा है,

जहाँ पर परीक्षकों (examiners) के द्वारा उत्तर कॉपियाँ चेक की जा रही हैं। यहाँ कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने भावुक अपील लिख दी है तो किसी ने 500 से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगा दिए हैं। शिक्षकों को परीक्षार्थियों (Candidates) के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में अलग-अलग तरह की अपील (Appeal) लिखी हुई मिल रही है। इंटर गृह विज्ञान (Inter home science) की एक छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में भावुक अपील करते हुए लिखा है, ‘सर मेरी शादी (marriage) दो महीने पहले ही हुई है।

वाराणसी में जल्द ही लगेगा कचरे से कोयला बनाने वाला दुनियाँ का अनोखा प्लांट, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

ससुराल (In law’s house) जाने के बाद पढ़ाई नहीं हो पाई है। वहाँ काफी काम करना पड़ रहा है आपसे आग्रह है कि अच्छे नंबर भले न दें पर फेल (fail) न करें। फेल हो गई तो ससुराल में इज्ज़त चली जाएगी।’ वहीं एक अन्य छात्रा ने अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि ‘मैं गरीब हूँ। घर का खर्च चलाने के लिए घर-घर जाकर काम करती हूँ। पढ़ने का समय नहीं मिल पाया। आप पास (pass) कर देंगे तो कृपा होगी।’ शिक्षक जब यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएँ चेक कर रहे हैं तो उन्हें अपील के साथ ही करेंसी नोट (currency note) भी सलंग्न करे हुए मिल रहे हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब नहीं काटने होंगे RTO के चक्कर, घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया से ही हो जाएगा काम

उत्तर पुस्तिकाओं में शिक्षकों को 500 से लेकर 10 रुपये तक के नोट मिले हैं, जिसके साथ में लिखा गया है कि ज़्यादा नंबर न दे लेकिन बस पास कर दें। शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं (answer sheets) में अलग-अलग तरह के भावुक संदेश पढ़ने को मिल रहे हैं, लेकिन परीक्षक (examiner) का कहना है कि वे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जितने सवालों का जवाब विद्यार्थियों ने सही दिया गया है, उतने ही अंक (marks) परीक्षक दे रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.