ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बिजली कर्मचारी ने नशे में धुत हो काटा हंगामा , वेतन न मिलने से परेशान….

संभल: जनपद की चंदौसी नगर पालिका परिषद का बीते शुक्रवार का है। यहां नगर पालिका परिषद में राम नारायण यादव बिजली कर्मचारी के पद पर तैनात है। राम नारायण वेतन न मिलने से पालिका के अधिकारियों से खफा था। इसी नाराजगी के चलते बीते शुक्रवार वह शराब के नशे में हाथ में डंडा लेकर नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग पहुंच गया। यहां उसने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर जमकर हंगामा काटा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कुछ ठोस कदम, 15 IPS अधिकारियों का एक साथ किया ट्रांसफ़र….

जिसका वीडियो भी सामने आया है। वेतन न मिलने से नाराज बिजली कर्मचारी ने पालिका कर्मचारी पर रिश्वत लिए जाने का भी आरोप लगाया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने हंगामा करने वाले बिजली कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। बिजली कर्मचारी राम नारायण यादव के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने कार्यालय के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे नशे में धुत राम नारायण यादव को किसी तरह दरवाजे बंद कर हंगामा कर रहे राम नारायण को किसी तरह रोका।

Facebook फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन में रह रही फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की हुई हत्या, पति ने हाथ बाँधकर चौथी मंजिल से फेंका नीचे….

इस दौरान राम नारायण ने आरोप लगाया कि ड्यूटी करने के बावजूद पालिका के कर्मचारी रिश्वत न देने पर उसकी गैर हाजिरी लगा देते हैं। अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि हाई वोल्टेज ड्रामा करने पहुंचा बिजली कर्मचारी राम नारायण यादव अक्सर ड्यूटी से गैर हाजिर रहता है। पिछले माह भी वह 10 दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहा था, जिसकी वजह से उसका 10 दिन का वेतन काटा गया है।

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर मायावती का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का पूर्ण समर्थन करेगी बसपा….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.