ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी पर गिरा पत्थर, एक की मौत….

देहरादून: केदारनाथ धाम का दर्शन करके लौट रहे 4 यात्रियों का सोनप्रयाग के पहले पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश होने की वजह से पत्थर गिरा, जिससे एक राजस्थान के 50 साल की यात्री की घटना में मृत्यु हो गई।

कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा….

वहीं, एक व्यक्ति नाम जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। घायलों में मयूरी पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली हैं। अवन सिंह पुत्र मीर सिंह उम्र 59 वर्ष झज्जर हरियाणा के रहने वाले हैं। विकास पुत्र वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष नेपाल के रहने वाले हैं।

प्रसव कराने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो अस्पताल परिसर में भिड़े जीजा और साले….

उक्त लोग यात्री थे, जो केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण चार यात्री घायल हो गए। जिसमें से एक यात्री को गंभीर चोटें लग जाने पर उसकी मृत्यु हो गई।

कोरोना में जब बंद था प्रदेश तब खुल गई मदरसों में टीचर भर्तियां….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.