ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

इस गांव में सांड पकड़ने पर मिल रहा इतने हजार का इनाम….

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित एक गांव में इन दिनों एक सांड का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि मजबूरन ग्राम प्रधान ने इस सांड को पकड़ने वाले को पांच हजार का इनाम देने तक की घोषणा कर दी है। सांड के डर से ग्रामीण अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया है। कुछ ही दिनों में 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। सांड के खौफ से हालत ये है कि अब गांव की गालियां सुनसान दिखाई देने लगी हैं। ग्रान प्रधान अनिल कुमार ने सांड से निजाद दिलाने के लिए वन विभाग से लेकर पशु पालन विभाग तक को शिकायत की है, लेकिन अभी तक सांड को पकड़ने के लिए कोई आया नहीं है।

खाना देने में हुई देरी तो शराबी पति ने पत्नी के सीने में दाग दी गोली….

जिसके चलते अब ग्राम प्रधान द्वारा सांड पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है जो भी व्यक्ति इस सांड को पकड़कर यहां से ले जाएगा उसको 5 हजार रूपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। ग्राम प्रधान ने आगे बताया कि कई आदमी तो इस सांड ने घायल कर दिया है। हमने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। हमने इसीलिए ईनाम रखा है ताकि जल्द ही इससे ग्रामीणों का पीछा छूटे। इस सांड को जो कोई पकड़ेगा उसको पांच हजार का इनाम दिया जाएगा, अगर खेतों पर कोई एक दो आदमी जाता है तो ये उन्हें मारने को पीछे भाग जाता है।

सिर पर गमछा बांध पगडंडी के रास्ते नेपाल से भारत में घुसपैठ कर रहा था इटली का नागरिक….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.