ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बच्चे को पीटते हुए उसके मुंह में डाला डंडा, गले में आईं चोटें….

प्रयागराज: प्रयागराज के मेजा इलाके में एक शिक्षिका की छात्र के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। उरुवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ओनौर में तैनात एक टीचर पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, शिक्षिका पर एक गंभीर आरोप यह भी है कि उसने बच्चे के मुंह मे डंडा डाल दिया। इस बर्बरता की वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उरुवा ब्लॉक के ओनौर गांव निवासी अनिल कुमार प्रजापति का बेटा अंकित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र है।

अखिलेश को लेकर ओमप्रकाश राजभर का छलका दर्द….

आरोप है कि स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रोशनी मिश्रा किसी बात को लेकर अंकित पर नाराज हो गई और उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इतने में भी अध्यापिका का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने डंडे से छात्र को मारना शुरू कर दिया। छात्र के साथ हुई बर्बरता से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को लेकर मेजा थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मुड़िया पूर्णिमा मेले में 2 साल बाद श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.