ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

इस नेता ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान….

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तगड़ा झटका लगा है। सुभासपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पार्टी में दो फाड़ कर भी एक नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। पूरे मामले पर सुभसपा महासचिव और ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर का कहना है कि शशि प्रताप सिंह के जाने से पार्टी का कोई नुकसान नहीं होगा।

ट्विन टावर के फाइनल ब्लास्ट की प्लानिंग तैयार….

उन्होंने कहा कि अवसर की राजनीति करने वालों को जब लाभ नहीं मिलता है तो किनारा कर लेते हैं। शशि प्रताप सिंह बहुत पहले पार्टी छोड़ चुके हैं। साथ ही आरोप लगाया कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे थे। शशि प्रताप सिंह ने ओपी राजभर को देश का सबसे बड़ा झूठा नेता बताय। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि 17 साल पार्टी की सेवा करने के बावजूद खुद उन्होंने अपनी पत्नी और अपने बेटे को ही पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया है।

अक्टूबर, 2022 से पहले खरीदे गए टायर के साथ नहीं चला पाएंगे गाड़ी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.