ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बिना कनेक्शन के थमाया हजारों का बिल….

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के एक गांव में बिना कनेक्शन के ही एक ग्रामीण के घर पर 45 हजार रुपये का बिल आ गया। भारी भरकम बिल देखकर ग्रामीण के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो उसे कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर बिल आ कैसे गय। इसके बाद गांव के ही प्रबुद्धजनों से इसके बार में जानकारी ली।

UPDA का ‘सारथी’ एप बनेगा यात्रियों का सुरक्षा कवच….

इस मामले में संबंधित अधिकारी पीड़ित को कितना न्याय दिला पाते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल बत्ती गुल है और मीटर अभी भी चालू है। विधुत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कबाड़ी नाम के एक अनुसूचित जाति के गुराना निवासी ग्रामीण ने बताया कि साल 2016 में उन्होंने एक घरेलू कनेक्शन लिया था। विद्युत विभाग ने उनके घर पर मीटर तो लगा दिया, लेकिन आज तक उनके घर तक बिजली की लाइन नहीं पहुंची।

पांच साल से पहले खराब हुई सड़कें तो होगी कार्रवाई….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.