ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जलती हुई चिता से पुलिस ने निकाला अधजला शव….

आगरा: आगरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पर मां-पिता और भाई-बहन पर ही घर के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। मृतक का नाम नेपाल सिंह है। मृतक के ससुराल वालों ने नेपाल सिंह के घरवालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के आने से पहले नेपाल का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक झगड़े के बाद मृतक के ससुर को फोन किया और कहा कि नेपाल की अचानक से मौत हो गई है। वो शव को दाह संस्कार करने जा रहे हैं। मृतक के ससुर को शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी।

कानपुर हिंसा क्राउडफंडिंग को लेकर एक और बड़ा नाम आया सामने….

मृतक नेपाल की पत्नी रूबी भी मायके में ही थी। नेपाल सिंह के ससुराल वालों ने आरोप लगाया है कि नेपाल सिंह की हत्या उसकी मां और बाप ने मिलकर की है। इस हत्या में नेपाल सिंह के भाई और बहन ने भी पूरी तरह से साथ दिया है। हत्या के बाद सभी ने मिलकर नेपाल सिंह का शव जला दिया। हालांकि, पुलिस को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अध जले शव को आग पर पानी डाल बुझाया और कब्जे में लिया।

UP पुलिस विभाग में आज होने वाली प्रोन्नति परीक्षा टालने का HC ने दिया निर्देश….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.