ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

शादी से पहले लगा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, दोनों 10वीं में करते हैं पढ़ाई….

बांदा : बांदा में विशेष संप्रदाय पर की शादी से पहले धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। बता दें कि छात्र और छात्रा दोनों नाबालिग हैं और दोनों 10वीं में पढ़ते हैं। बता दें कि छात्र और छात्रा दोनों नाबालिग हैं और स्कूल में एक साथ पढ़ते हैं। फिलहाल छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परिवार के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

OP Rajbhar ‘साइकिल’ छोड़ करेंगे ‘हाथी’ की सवारी?

पूरा मामला बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक गांव के रहने वाले हिन्दू परिवार ने दूसरे संप्रदाय पर अपनी बेटी के साथ विवाह करा कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा नाबालिग है और कक्षा 10 में बांदा शहर के एक स्कूल में पड़ता है। उसी के साथ दूसरे संप्रदाय की एक छात्रा भी पढ़ती थी। जिसके साथ उनके बेटे का प्रेम संबंध हो गया.छात्र के माता पिता का कहना है कि जब उन्होंने यह बात छात्रा की मां से कही तो वह नाराज हो गई और उसने कहा कि तुम्हारे लड़के से ही उनकी लड़की की शादी होगी और हम तुम्हारे बेटे की अपने यहां शादी करके उसका धर्म परिवर्तन कर कर देंगे।

भोलेनाथ का वह अनोखा मंदिर, जहां कुएं में होती है शिवलिंग की पूजा….

लेकिन जब परिजनों ने उनकी इस बात का विरोध किया तो आरोपी महिला ने पहले शादी के बदले उन्हें 4 लाख रुपये देने का ऑफर दिया लेकिन जब इस पर भी छात्र के परिजन राजी नहीं हुए तो उसने दो लोगों को और बुलाकर लड़के के परिजनों के साथ गाली गलौज कर उनको वहां से भगा दिया और धमकी दी कि हम यह शादी जरूर करवाएंगे। इस पूरे मामले में सीओ सदर आर के सिंह का कहना है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र का दूसरे समुदाय की लड़की से धर्म परिवर्तन करा कर विवाह करवाने का दबाव बनाने का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। दोनों ही छात्र और छात्रा कक्षा 10 में पढ़ते हैं।

पीयू के 10 केंद्रों पर हुई पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.