ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मुख्तार बाबा के भाई सहित छह पर दर्ज हुई एफआईआर….

कानपुर: कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा में क्राउडफंडिंग के आरोपी मुख्तार बाबा के करीबियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। स्वरूप नगर थाने में मुख्तार बाबा के भाई मुस्ताक सहित छह लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, मुख्तार बाबा ने स्वरूप नगर में स्थित एक मार्केट में किराए पर ली दुकानों पर कब्जा कर लिया था। आरोप है कि दो दुकानों को किराए पर लेने वाले मुख्तार बाबा ने 6 दुकानों पर कब्जा कर लिया और किराया नाम मात्र का देता था। मुख्तार की दबंगई के चलते कई और दुकानदारों ने भी दुकानों पर कब्जा कर लिया। वह भी नाम मात्र का किराया देते हैं। किराया बढ़ाने की मांग पर मकान मालिक को जान से मारने की धमकी देते।

बेटी हुई तो पत्नी को पेचकस घोंपकर उतारा मौत के घाट….

अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुख्तार बाबा के भाई मुस्ताक सहित छह दुकानदारों पर मामला दर्ज हुआ है। सभी पर धारा 419/420/ 467 /468 /471 /506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पॉश इलाके में इतनी बड़ी मार्केट की मालकिन होने के बाद भी उसे किराए के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि दुकानों पर किराएदार सही से किराया नहीं दे रहे हैं। वहीं उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जीनत ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का कुलपति ने किया शुभारंभ….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.