ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बुलंदशहर की तान्या सिंह और नोएडा की युवाक्षी विग ने लहराया परचम, 100 प्रतिशत अंक से बनीं टॉपर….

CBSE 12th Board का रिजल्ट जारी हो गया है और इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इसी के साथ एक और बेटी ने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) की तान्या सिंह (Tanya Singh) ने 500 में 500 मार्क्स हासिल कर 100 प्रतिशत अंक पाए हैं। यानी तान्या को हर विषय में फुल मार्क्स मिले हैं। CBSE की ओर से लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी शाखा के प्रज्जवल यादव को 98.8% अंक मिले हैं।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : मानसा के SSP का बड़ा बयान

साइंस से एग्जाम देने वाले प्रज्जवल को गणित में 100 और फिजिक्स में 97 अंक मिले हैं। इसी के साथ, केमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन और लाइब्रेरी साइंस में 99-99 अंक हासिल कर प्रज्जवल यादव ने अपने स्कूल में टॉप किया है। इतना ही नहीं, रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्वोदय नगर शाखा की छात्रा श्रेया ने 98.4% अंक हासिल किए हैं। वहीं, इसी स्कूल की विकास नगर सेक्टर-14 शाखा की छात्रा खुशी तिवारी ने भी 98.4% अंक हासिल कर परिवार स्कूल और शहर का मान बढ़ाया है।

BJP MLA ने PO डूडा पर लगाए पैसा वसूलने का आरोप….