ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,2 की मौत, आधा दर्जन घायल….

अलीगढ़: अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. आगरा की तरफ से आ रही वॉल्वो बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिसकी वजह से बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबिक आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना टप्पल थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे की है। बताया जा रहा है कि 2 घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

भगवा बांध दो मुस्लिम युवकों ने की थी 3 मजारों में तोड़फोड़….

घटना के बाद कुछ देर के लिए यमुना एक्सप्रेस वे बाधित हो गया है। बस में सवार एक महिला यात्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि बस चल रही थी, और सामने एक ट्रक भी चल रहा था। अचानक बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से 45 यात्री सफर कर रहे थे। मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं, इन तमाम पहलुओं पर पुलिस अभी जांच कर रही है।

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति,दी गई 21 तोपों की सलामी….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.