ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा,8 की मौत, दर्जनों घायल….

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी (Barabanki) से सोमवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 35 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कइयों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। मौके पर बाराबंकी पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची हुई है।

पुलिस ने 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए, 14 अवैध चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी के वाहन पार्ट

यूपी के सीएम योगी (Cm yogi) ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा -पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ। डबल डेकर बस बिहार के सीतामणी से दिल्ली जा रही थी। दोनों बसों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 8 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। ये बस सीतामणि से दिल्ली जा रही थी।

भूकंप के झटके से हिली उत्तरकाशी की धरती, घरों से बाहर निकले लोग….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.