ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

पीयू परिसर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 5 और 6 अगस्त को

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर परिसर में चलने वाले सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा (पीयू कैट) 5 और 6 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि परीक्षा पूरी सुचिता के साथ कराई जाए। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जाए। प्रवेश पत्र के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पोर्टल 2 अगस्त से खोल दिया गया है।

जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, जानें यूपी में तेल सस्ता हुआ या महंगा

प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। पीयू कैट के समन्वयक प्रोफेसर रजनीश भास्कर ने बताया कि सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में होगी। परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की छूट नहीं दी जाएगी।

उप-राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी बसपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.