मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी, इलाके में हड़कंप….
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से आज सुबह बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी प्रवीण कुमार भी पहुंचे। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। करीब दो महीने पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
11 साल के यशवर्धन देते हैं IAS-PCS की कोचिंग….
देर रात तकरीबन 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिलने गई थी। अगली सुबह जब वहां घर से काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। हत्यारा बैक डोर से एंट्री कर घर में दाखिल हुए और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, बाटला हाउस से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार