ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

सावन की पूर्णिमा पर मनाया जाता है यह पर्व, ब्राह्मणों के लिए होता है बेहद खास….

मथुरा: रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर श्रावणी पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन ब्राह्मण समाज के लोग पवित्र नदी में स्नान कर पूजन अर्चन करते हैं और यज्ञोपवित बदलते हैं। गुरुवार को मथुरा के वृंदावन में ब्राह्मण बंधुओं ने यमुना स्नान कर पूजन अर्चन किया और नया यज्ञोपवित धारण किया। श्रावणी पर्व पर ब्राह्मण समाज के 150-200 लोगों ने वृंदावन स्थित केशीघाट पर यमुना स्नान कर पूजन अर्चन किया।

बैंक मित्र ने अपने ही गांव के सैकड़ों लोगों से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी….

ब्राह्मण समाज के लोगों ने करीब दो घंटे तक यमुना में खड़े हो कर विभिन्न मंत्रों के बीच श्रावणी पर्व पर पूजा अर्चना की। याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने विधि विधान से ब्राह्मणों के द्वारा तीर्थ प्रणाम हेमाद्री संकल्प तथा दसविध स्नान एवं गण स्नान के अंतर्गत सर्व औषधी, गौरज, गोबर, पंचगव्य, स्वर्ण फलोदक, मृतिका भस्म आदि से स्नान करवाया। इसके बाद ब्राह्मणों ने संध्या गायत्री जप देव ऋषि पितृ तर्पण तथा वेद मंत्रों का वाचन किया।

यूपी के पदकवीरों पर होगी इनामों की बारिश….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.