ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

जुमे की नमाज के बाद बाराबंकी की यह मस्जिद देशभक्ति के रंग में हुई सराबोर….

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ रहा है। आज शहर की शाही मस्जिद पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों को तिरंगा झंडा वितरण किया। घर हो या प्रतिष्ठान 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है। सरकार की इस अपील से देशभर के लोगों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 12 सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाई जाएंगी फिल्में….

सरकार का मानना है कि इस अभियान के साथ नागरिकों का तिरंगे के साथ रिश्ता और मजबूत होगा. इससे लोगों में देशभक्ति की भावना और बढ़ेगी। लोग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ रहे हैं। आज बाराबंकी शहर की शाही मस्जिद पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने जुमे की नमाज के बाद नमाजियों के बीच तिरंगा झंडा वितरण किया।

अतीक अहमद पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 24 करोड़ की 6 बीघा जमीन की गई कुर्क….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.