ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 12 सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाई जाएंगी फिल्में….

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ (Lucknow) के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। इसके तहत राजधानी में 12 मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी।

राखी के त्योहार पर कम हुए सोने-चांदी के भाव, जानें 11 अगस्त के दाम

उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्स में जन-सामान्य हेतु हिन्दी फिचर फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (First come first serve) के आधार पर किया जाएगा। ” इन सिनेमा हॉल में सिर्फ आपको टिकट बुक करना है, इसके पैसा नहीं लगेगा।

इन सिनेमा हॉल में देख सकते हैं फिल्म-

  1. आईनाक्स रिवरसाइट, गोमती नगर
  2. आइनॉक्स उमराव, निशातगंज
  3. आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट
  4. आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स.
  5. आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
  6. पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग
  7. पी०वी०आर०, सहारागंज
  8. पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
  9. सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
  10. सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर
  11. वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
  12. कृष्णा कार्निदाल, आलमबाग

इसके साथ ही 15 अगस्त को जैसे ही विधानसभा में कार्यक्रम के शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रगान शुरू करेंगे। सभी चौराहों पर रेड सिग्नल हो जाएगा इसके बाद पूरा लखनऊ एक साथ राष्ट्रगान गाएगा।

दहेज में भैंस नहीं मिली तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक!