ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी पर पुलिस का शिकंजा सख्त….

बांदा: यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को सदर का कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर देहाती में आफशां अंसारी के नाम पर दर्ज दो व्यवसायिक भूमि को प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों को मुख्तार की अवैध अर्जित कमाई और बेनामी संपत्ति मानते हुए कुर्क किया है। मुख्तार की एसपी रोहन पी बोत्रे की मौजूदगी में पुलिस ने मुनादी कराई और कुर्की का नोटिस चस्पा किया। मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ पिछले महीने से अब तक अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

आपसी झगड़े में हुई है युवक की हत्या, CCTV में हुई पूरी वारदात कैद….


आज मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी जो कि आईएस 191 गैंग की सदस्य है,की दो जमीनों को कुर्क किया गया है जिनकी कीमत 6 करोड़ 30 लाख रुपये है। आफशां अंसारी के नाम पर शहर के मोहल्ला रजदेपुर देहाती में गाटा संख्या 113 में रकबा 0.394 हेक्टेयर भूमि है। इसके अलावा फत्तेउल्लाहपुर में गाटा संख्या 1186 रकबा 1.507 हेक्टेयर भूमि है। इन संपत्तियों को कुल मिलाकर 6.30 करोड़ रुपए में कुर्क किया गया। मुनादी के बाद संपत्तियों पर कोर्ट का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।

श्रीकांत त्यागी के सपोर्ट में लगा बैनर, ‘ये त्यागियों का गांव, BJP नेता न आएं अंदर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.