कनाडा को भाया योगी का ‘मिशन शक्ति’, उच्चायुक्त कैमरॉन मैके ने बड़े निवेश का दिया संकेत….
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरॉन मैके ने भेंट की. भेंटवार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और रणनीतिक संबंधों की चर्चा के साथ-साथ भारत और कनाडा, खासकर उत्तर प्रदेश के मध्य संबंधों को और बेहतर करने के विषय में विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान कनाडाई राजनयिक ने मुख्यमंत्री जी को भारतीय जूट से तैयार एक सुंदर बैग भेंट किया। बैग पर कनाडा के राष्ट्रीय चिन्ह ”मैपल लीफ” प्रदर्शित किया हुआ था.उन्होंने बताया कि यह बैग भारत मे ही तैयार हुआ है।
बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार….
उच्चायुक्त मैके ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों, विशेषकर ”मिशन शक्ति” को प्रभावशाली बताते हुए प्रदेश में महिला उद्यमिता के प्रोत्साहन की नीतियों की सराहना की। सबसे बड़े सिविल पुलिस बल ”उत्तर प्रदेश पुलिस” की कार्यशैली की सराहना करते हुए उच्चायुक्त मैके ने विगत पांच वर्षों में प्रदेश में पुलिस आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी की नीतियों और क्रियान्वयन को अत्यंत उपयोगी बताया। यह भारत का हृदय स्थल है।
फिल्मी स्टाइल में कारोबारी से 6 लाख से अधिक की लूट….
यह भारत की आध्यत्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का स्रोत है। यहां की उर्वर भूमि इस प्रदेश की समृद्धि का मूलाधार है। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। हम भारत में खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर हैं. शुगर और एथेनॉल का उत्पादन सर्वाधिक यहीं होता है। विभिन्न सब्जियों और फलों के उत्पादन में हम नम्बर देश में प्रथम स्थान पर हैं।
एटा के लाल अमित कुमार शहीद, गर्भवती पत्नी को नहीं दी गई जानकारी….