ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

पहले प्यार, फिर शादी और साथ रहने के बाद मिला धोखा….

फतेहपुर: शादी में धोखा मिलना बात आम होती जा रही है। आए दिन ऐसी खबरें पढ़ने और देखने को मिलती रहती हैं जिससे रिश्तों से भरोसा उठने लगता है। ताजा मामला यूपी (UP) के फतेहपुर का है जहां पर ड्यूटी के दौरान दोस्ती, प्यार और धोखे का मामला सामने आया है। शहर के उत्तरी गौतमनगर का रहने वाला युवक मयंक भी होमगार्ड की नौकरी करता है। मयंक शुक्ला गैर बिरादरी से संबंध रखता है। ड्यूटी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती बढ़ी और मयंक महिला के घर आने-जाने लगा. कुछ दिनों बाद मयंक ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा।

मेरठ के इंजीनियरिंग स्टूडेंट का कमाल, बनाई ईको फ्रेंडली बिगेस्ट इलेक्ट्रॉनिक चॉपर बाइक….

कुछ समय बाद महिला को मयंक की दूसरी लड़की से उसका संबंध (शादी) होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने इसका विरोध किया। जिसके बाद मयंक ने अपने परिवार के साथ उसे और उसकी बेटी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले में समझौता करने का दबाव बना रही है। अपराध शाखा निरीक्षक आनंद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।

फार्मेसी संस्थान में 205 स्मार्टफोन बांटे गए….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.