ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

सूर्यकुंड परिसर को लेकर योगी सरकार की पहल….

अयोध्या: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में तरक्की का पहिया तेजी से घूम रहा है। योगी सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दिव्य-भव्य रूप में अस्तित्व में आने से पहले ही यहां विकास की कई योजनाओं पूरी हो जाएंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, श्रीराम मंदिर कॉरीडोर,प्राचीन कुंडों और सरोवरों के विकास समेत अनेक योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पीयू की परिसर परीक्षाएं शुरू….

इसी क्रम में पौराणिक सूर्य कुंड के सौंदर्यीकरण का कार्य सितंबर महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। सूर्य कुंड में होने वाली सारी गतिविधियां शाम के वक्त ही रखी जाएंगी। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क विकसित किए जा रहे हैं. पार्क में ही झूले लगाए जाएंगे, इसके अलावा परिसर में ओपन एयर थियेटर का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही हवन कुंड नवग्रह वाटिका भी बनायी जाएगी। साथ ही घाटों की सफाई भी लगभग पूरी हो चुकी है।

माफिया राजन तिवारी जेल जाते वक्त पुलिस से बोला- बाहर आने दो….

प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए 24 करोड़ रुपये का बजट है, जिसमें से 50 लाख रुपये लाइट शो के लिए हैं, और 50 लाख रुपये सूर्य कुंड मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए हैं। बाकी बची राशि से इस कुंड को दिव्य-भव्य रूप देने के लिए कार्य कराया जाएगा। इस बात का प्रमाण डच इतिहासकार हंस बेकर की पुस्तक ”अयोध्य” से मिलता है। ‘घोषार्क तीर्थ’ का वर्णन स्कन्द पुराण में भी है. स्कन्द पुराण के अनुसार यह तीर्थ स्थल सभी पापों को नाश करने वाला है। ‘घोषार्क तीर्थ’ की महिमा सूर्य मंदिर तथा कुंड स्नान के लिए आदि काल से ही प्रसिद्ध रहा है।

पहले प्यार, फिर शादी और साथ रहने के बाद मिला धोखा….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.