ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

हत्या समेत 29 मुकदमों का आरोपी बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार….

बिजनौर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल में बंद कुख्यात अपराधी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। जेल मे बंद कुख्यात बदमाश आदित्य राणा मंगलवार को पुलिस बिजनौर जिला अदालत में एक मुकदमे में पेशी के लिए लेकर आई थी। बिजनौर से वापस जाते हुए शाहजहांपुर मे ढाबे पर खाना खाने के दौरान वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। राणा के फरार हो जाने से उसे हिरासत में लेकर चल रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें नहीं हो रही कम, 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ी….

आला अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई। देर रात फरार हुए अपराधी की तलाश में पुलिस लगातार तलाशी अभियान छेड़े हुए है। इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनौर के स्योहारा निवासी आदित्य राणा पर दो दर्जन से मुकदमे पंजीकृत हैं। वह संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों को लेकर लखनऊ जेल में बंद था।

आपसी विवाद सुलझाने गया था पुलिसकर्मी, पति की गैरमौजूदगी में पत्नी के साथ किया ये….

तभी आदित्य पेशाब करने जाने की बात कहकर शौचालय में चला गया। जहां से वह दीवार फांदकर फरार हो गया। जब वह कुछ देर लौटा नहीं तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। फरार होने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों पर अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद ने किया सरेंडर….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.