ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

नेपाल से सटे महाराजगंज में सुविधाओं-रोजगार की नई सौगात….

महाराजगंज: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के एक और जिले को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित महाराजगंज जिले को बहुउद्देशीय हब का तोहफा देने वाले हैं। सोनौली सीमा पर बहुउद्देशीय हब बनाने की तैयारी चल रही है। बॉर्डर पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के साथ ही लॉजिस्टिक हब के माध्यम से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा।

OBC की 18 जातियों को SC में शामिल करने का नोटिफिकेशन रद्द….

इस योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहुउद्देशीय हब बनाने की तैयारी चल रही है। इसके निर्माण से भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का काफी विकास होगा। नेपाल के साथ व्यापार बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे। वहीं, सोनौली सीमा पर इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट बन जाने के बाद एक ही छत के नीचे सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ कस्टम भी हो जाएगा।

Caution Money पर नहीं चलेगी प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी….

जिससे कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी, जिसको लेकर भारत नेपाल के व्यापारिक दृष्टिकोण से उठाना पड़ता है। सोनौली में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के निर्माण के बाद एक ही छत के नीचे एक साथ 5000 गाड़ियों की पार्किंग भी हो सकेगी, जिससे समय की बचत भी होगी और भारत और नेपाल का ट्रेड भी बढ़ेगा साथ ही साथ सोनौली में जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

गाजीपुर में सीएम योगी ने किया हवाई सर्वे….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.