ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

बेरहम मां ने नौकरानी से करा दी 6 माह के मासूम की हत्या….

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक क्रूर मां ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही 6 माह के बेटे की हत्या करा दी। बच्चे की मौत का यह पूरा मामला CCTV कैमरे में क़ैद हो गया औऱ उसके गुनाह का पर्दाफाश हो गया। बच्ची की मां ने अपनी नौकरानी से सड़क किनारे नाले में बच्ची को फिंकवा दिया। लेकिन साजिश कर उसने अपने ही जिगर के लाल को मौत की नींद सुला दिया। वो भी महज इसलिए कि मासूम बच्चा उसके प्यार की राह में रोड़ा बन रहा था। लेकिन उसकी ये करतूत छिप न सकी। सीसीटीवी कैमरे से खुलासा हुआ कि कातिल मां समाज के सामने बेनकाब हो गई है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर बिजनौर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यूपी का अनोखा डाकघर; जहां लाखों का कैश-एफडी लॉकर में नहीं….

पुलिस के अनुसार, बिजनौर के लुहारी सराय इलाके में बुधवार रात खुदशिया ताज़ीम उर्फ अफशा नाम की पत्थर दिल महिला ने अपने छह माह के मासूम बच्चे को अपनी नाबालिग नौकरानी के हाथों सड़क किनारे नाले में फिकवा दिया। सीसीटीवी कैमरे में एक युवती गोद मे लिए मासूम बच्चे को घर के पास सड़क किनारे नाले में फेंकती हुई साफ तौर से दिखाई दे रही है। पुलिस ने आनन-फानन में सुबह मासूम बच्चे की क़ातिल मां अफ्शा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने कत्ल के सारे राज़ खोल दिये।

सीएम योगी का कर्नाटक दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.