ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 नेताओं ने छोड़ी पार्टी….

उत्तर प्रदेश: अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले सुभासपा (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित 30 लोगों सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुभासपा छोड़ने वाले नेताओं ने गाजीपुर चौराहे पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि 2002 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को हम लोगों ने बनाया था।

हरदोई में प्रिंसिपल की कुर्सी पर खंड शिक्षाधिकारी को बैठना पड़ा भारी….

हालांकि अभी इस मामले में पार्टी के किसी अधिकारिक व्यक्ति का कोई बयान नहीं आया है। वहीं ओम प्रकाश राजभर अभी सावधान यात्रा को लेकर बिहार में हैं। वे रविवार को सुपौल पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि अखिलेश यादव अभी यूपी के कई जिलों और खास कर पूर्वांचल में पदयात्रा कर रहे हैं। इसकी शुरूआत नौ अगस्त को ही हो चुकी है। वहीं इसका समापन अक्टूबर में वाराणसी में किया जाएगा।

NCERT से पढ़ाई, मुंबई-गुजरात से भी पढ़ने आती हैं बच्चियां….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.