NCERT से पढ़ाई, मुंबई-गुजरात से भी पढ़ने आती हैं बच्चियां….
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर शासन ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि मदरसा सरकारी हो या प्राइवेट, सभी का सर्वे किया जाएगा। अब मदरसों में कैसे पढ़ाई हो रही है और बच्चों के ज्ञान का स्तर क्या है, यह देखने के लिए ज़ी यूपी-उत्तराखंड ने सहारनपुर के मदरसे से ग्राउंड रिपोर्ट की। सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के हबीब गढ़ में जमीअतुत तय्यिबात मदसरा है, जहां लड़कियों को तालीम दी जाती है। ऐसे में वह चंदा इकट्ठा कर मदरसा चलाती हैं। सहारनपुर नगर में यह लड़कियों का एकमात्र मदरसा है। यहां केवल दीनी तालीम ही नहीं, एनसीईआरटी की पढ़ाई भी कराई जाती है। यहां बच्चियां कंप्यूटर भी सीखती हैं और तकनीकी जानकारी भी लेती हैं।
आग लगने पर बरतें ये सावधानियां, जानिए क्या हैं फायर सेफ्टी के जरूरी मानक….
उन्होंने बताया कि सरकार मदरसों का सर्वे करा रही है, इसकी जानकारी नहीं थी। एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है. यही हालत मदरसों को लेकर है। उनका मदरसा 2001 से चल रहा है और बिल्कुल सही चल रहा है. लगभग 550 छात्राएं उनके मदरसे में पढ़ती हैं। इसके अलावा, गुजरात, मुंबई, आजमगढ़, लुधियाना, आगरा, दिल्ली आदि कई जगहों की लड़कियां उनके हॉस्टल में रहती हैं। यहां पर छात्राओं को अरबी, फारसी, हिंदी, अंग्रेजी, आदि भाषाओं की पढ़ाई कराई जाती है।
स्कूल में 8 गुना पहुंचा दी छात्रों की तादाद, प्राइवेट स्कूलों के छूटे पसीने….