ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भरी दोपहरी बैंक से हुई 10 लाख की चोरी….

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बैंक से दिन दहाड़े 10 लाख की चोरी का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। यह मामला दंग कर देने वाला इसलिए है, क्योंकि एक बैंक से इतना सारा पैसा आसानी से उड़ा लेना छोटी बात नहीं है। भरी दोपहर में बैंक में चोरी की वारदात से कर्मचारियों के होश उड़ गए हैं।

हनुमान मंदिर में घुसे मुस्लिम युवक ने तोड़ दी मूर्तियां….

जानकारी के मुताबिक, चौमुहां की सहकारी बैंक में रेकी कर चोरी के इरादे से आए युवक ने बैंक में एंटर करते ही कैशियर हरीश यादव पर नजर रखनी शुरू कर दी। कैशियर के बाथरूम जाते ही बैंक कर्मचारियों से नजर बचाकर चोर कैश काउंटर तक पहुंच गए। देखते ही देखते नोटों से बंधे हुए दो बंडल पॉलीथिन में डालकर रफूचक्कर हो गया। बैंक प्रबंधक वरुण कटियार ने बताया कि चोर पांच-पांच लाख के दो बंडल कैश काउंटर से चुराकर ले गया है। जैत पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।

17 OBC जातियों को SC आरक्षण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी यूपी सरकार….

जैत थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोर को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बैंकों की सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहता है, लेकिन पुलिस पिकेट के सिपाहियों को बैंकों की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से बचकर निकल जाते हैं।

मामूली कहासुनी में गाजियाबाद में मर्डर, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.