ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मदरसों के सर्वे पर मंत्री दानिश अंसारी का बड़ा बयान, कहा- न चलेगा बुल्डोजर और न होंगे बंद….

बाराबंकी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वां जन्मदिन के मौके पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में बाराबंकी में भी आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में गैर सरकारी मदरसों के सर्वे को लेकर जारी तमाम विवादों पर अपनी सफाई दी। योगी कैबिनेट के मंत्री ने दानिश अंसारी कहा कि हम मदरसों की बेहतरी के लिए सर्वे करा रहे हैं। हमारा लक्ष्य मदरसों को आधुनिक बनाना है और हम वही करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रकृति संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत: प्रो. वंदना राय….

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मदरसों में दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जा रही है। पहले की सभी सरकारों ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया है। केवल मोदी और योगी सरकार ने ही अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये तमाम योजनाएं चलाई हैं। हम किसी मदरसे पर बुल्डोजर नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम मदरसों के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ रहे हैं। फंडिग का सवाल मदरसों की आय का श्रोत जानने के लिए किया जा रहा है। ताकि पता चल सके कि शिक्षकों को वेतन देने के पैसे हैं या नहीं।

भाषण में अभिनव कीर्ति और काव्य पाठ में दिव्य भदौरिया अव्वल….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.