ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

शिक्षा माफिया डॉ के एल पटेल की दस करोड़ की संपत्ति कुर्क….

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में माफिया अपराधियों के अवैध साम्राज्य के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके गिरोह के अवैध साम्राज्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली थी तो वहीं आज प्रयागराज में कुख्यात शिक्षा माफिया डॉक्टर केएल पटेल के अवैध साम्राज्य के खिलाफ प्रयागराज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुर्की की कार्रवाई से पहले ढोल नगाड़े के साथ डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई गई। मुनादी के बाद मकान पर सरकारी ताला लगाकर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया गया है।

यूपी के इस जेल में 548 कैदियों ने रखा नवरात्रि का उपवास….

शिक्षा माफिया डॉक्टर केएल पटेल के खिलाफ 2 साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाने में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके अवैध साम्राज्य को खंगालना भी शुरू कर दिया था, जिसमें आज करीब दस करोड़ कीमत की संपत्ति को कुर्क किया गया है। शिक्षा माफिया डॉ के एल पटेल मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में भी नाम सामने आया था।

श्रीकांत त्यागी की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 100 से ज्यादा फ्लैटों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला….

इसके अलावा यूपी की कई सरकारी भर्तियों में भी धांधली कराने समेत कई गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज है। मौजूदा समय में डॉक्टर केवल पटेल जेल में बंद है। उसके गिरोह से जुड़े कई सदस्यों की भी प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। ऐसे में अब उसके अवैध साम्राज्य को कुर्क करने की कार्रवाई प्रयागराज प्रशासन ने शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत आज शहर के सबसे पॉश इलाके मंफोर्डगंज में करीब 10 करोड़ कीमत की संपत्ति को कुर्क कर शुरू किया है।

हॉस्टल छोड़कर जा रहीं डरी-सहमी लड़कियां, संचालक और वॉर्डन गिरफ्तार….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.