यूपी के इस जेल में 548 कैदियों ने रखा नवरात्रि का उपवास….
फतेहपुर: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) का आज पांचवा दिन (5th Day of Navratri) है। देशभर में भक्त मां की भक्ति में लीन है. इसी बीच फतेहपुर जिला कारागार (Fatehpur News) से गंगा-जमुनी तहजीब की एक तस्वीर सामने आई है। जेल में बंद हिंदू कैदियों के साथ कई मुस्लिम बंदियों ने भी नवरात्रि का उपवास रखा है। उपवास रखने वाले बंदियों को रोजाना आधा किलो उबला आलू, दूध, चीनी व केला दिया जाता है। जिला कारागार में करीब 1600 बंदी निरुद्ध हैं। जिनमें लगभग 548 बंदियों ने व्रत रखा है।
श्रीकांत त्यागी की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 100 से ज्यादा फ्लैटों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला….
इनमें सात मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं, जो हिंदुओं के साथ पूजा-पाठ में सहयोग करते हैं। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि जिस तरह रमजान के महीने में कुछ हिंदू बंदी रोजा रखते हैं। उसी तरह से नवरात्रि के समय मुस्लिम बंदी भी व्रत रख रहे हैं। सभी बड़े प्रेम और भाईचारे के साथ रहते हैं। एक-दूसरे को पूजा-पाठ, नमाज-कुरान पाठ में पूरा सहयोग करते हैं। इन सभी बंदियों को नियमानुसार व्रत के लिए सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। पूजा-पाठ भजन-कीर्तन में भी हिंदू भाइयों के साथ सम्मिलित होते हैं। हिंदू बंदी भी रमजान में रोजा रखकर नमाज अदा करते हैं।
हॉस्टल छोड़कर जा रहीं डरी-सहमी लड़कियां, संचालक और वॉर्डन गिरफ्तार….