ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

गोला गोकर्णनाथ से लगातार 5 बार जीते थे अरविंद गिरि, सीट पर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान….

निर्वाचन आयोग ने 6 राज्यों की खाली सात विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की गोला-गोकर्णनाथ सीट भी शामिल है। इसको लेकर 7 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 3 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 6 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट समेत सात सीटों पर चुनाव होगा।

अस्पतालों में डॉक्टर का फोटो-नाम, मोबाइल नंबर समेत पूरा रिकॉर्ड लिखना होगा….

जिसमें महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व, बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीट, हरियाणा की उदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोड सीट और ओडिशा में धामनगर सीट पर उपचुनाव होगा। अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले के गोला सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वह सपा, कांग्रेस और बसपा से होते हुए बीजेपी में आए थे। वे पहली बार 1996 में विधायक बने थे। जबकि 2014 का लोकसभा चुनाव भी वे लखीमपुर लोकसभा खीरी लोकसभा सीट से लड़े थे। साल 2017 और 2022 में बीजेपी के टिकट पर गोला गोकर्णनाथ के विधायक बने।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एग्जाम में विश्वेश्वर मंदिर तोड़े जाने के सवाल पर बवाल….

गोला गोकर्णनाथ सीट के जातीय समीकरण
मतगणना की तिथि: 6 नवंबर 2022
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि: 7 अक्टूबर 2022
नामांकन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2022
नामांकन की जांच की तिथि: 15 अक्टूबर 2022
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2022
मतदान की तिथि: 3 नवंबर 2022

Get real time updates directly on you device, subscribe now.