ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

राजस्थान के इस शहर में बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 6 नवम्बर को होगा अनावरण….

राजस्थान: राजस्थान में लंबे वक्त के इंतजार के बाद एक बड़ा और नया आयाम स्थापित होने जा रहा है। प्रदेश के राजसमन्द जिले के नाथद्वार में बनी विश्व की सबसे ऊंची और बड़ी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है। यह अनावरण 6 नवंबर को रामकथा वाचक मुरारी बापू द्वारा किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। अनावरण का कार्यक्रम 29 अक्टूबर से शुरू हुआ।

महानवमी पर सीएम योगी ने किया कन्या पूजन….

यानी मुरारी बापू द्वारा रामकथा शुरू की गई जो 6 नवम्बर तक चलेगी इसके बाद उसी दिन शिव प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा। यह शिव प्रतिमा दुनिया की 5 सबसे बड़ी शिव प्रतिमाओं से है और भगवान शिव इस प्रतिमा में बैठे हुए नजर आएंगे। अलग-अलग लिफ्ट से पहुंचेंगे भक्त दो लिफ्ट में एक बार में 29-29 श्रद्धालु 110 फीट तक ऊपर जा सकेंगे। इसके बाद 280 फीट तक 13-13 श्रद्धालु एक साथ जा आ सकेंगे। मेंटेनेंस स्टाफ के लिए 3 सीढ़ियां भी होगी। साल 2012 में इसकी नींव मुरारी बापू ने रखी थी उस दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौके पर मौजूद थे।

नोएडा ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण को लेकर यलो अलर्ट….

यहीं नहीं शिव प्रतिमा के अंदर हॉल बनाया गया है जिसमें प्रोजेक्टर पर निर्माण कार्य की शुरुआत से अंत तक की प्रक्रिया बताई जाएगी। ये भी बता दें कि कर्नाटक के मरूदेश्वर मंदिर में 123 फीट की शिव प्रतिमा, नेपाल स्थित कैलाशनाथ मंदिर में 143 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, तमिलनाडु स्थिल आदियोग मंदिर में 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और मॉरीशस में मंगल महादेव की 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है। इन सबसे ऊंची प्रतिमा अब राजस्थान के नाथद्वारा में बनी है। नाथद्वारा स्थित इस शिव प्रतिमा का वजन 3 हजार टन है।

तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्‍कर, दो युवकों की मौत….

26 बीघा में फैला है प्रतिमा स्थल. जहां कैफेटेरिया, गार्डन सहित कई सुविधाएं है।
इसमें 2600 टन स्टील और लोहे से निर्माण हुआ है।
2500 साल तक कुछ नहीं होगा।
250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
70 फीट ऊंचा है शिव भगवान का चेहरा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.