ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

मुखिया पर लगा एसिड अटैक का आरोप….

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान चुनाव में वोट न देने पर एक महिला के ऊपर एसिड से अटैक करने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दलित महिला खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर अन्य महिलाओं के साथ घर वापस आ रही थी। इसी बीच आरोपियों ने अचानक आकर महिला को पकड़ कर उसके चेहरे पर एसिड डाल दिया। महिला पर एसिड अटैक के बाद आरोपी भाग गए।

हरिद्वार जिला पंचायत प्रत्याशी के नाम की घोषणा….

एसिड अटैक की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसको इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में उसके परिवार ने आरोपी ग्राम प्रधान के पक्ष में मतदान नहीं किया था,जिसकी वजह से ग्राम प्रधान उसके परिवार से रंजिश मानता आ रहा है। इसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान से पहले भी विवाद हुआ था. ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

यूपी में बेमौसम बारिश बनी आफत, फसलों को भारी नुकसान….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.