ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

रामनगरी में इस बार देर तक जगमगाएंगे दीए,बनेगा ये रिकॉर्ड….

अयोध्या: अयोध्या छठे दीपोत्सव को भव्य मनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुका है। पर्यटन विभाग द्वारा इसको लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी पर इस बार 16 लाख से अधिक दीप जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे 12 लाख से अधिक दीपों को जलाए जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके। जिसको लेकर अब राम की पैड़ी में दीयों को जुटाए जाने का क्रम भी शुरू हो गया है।

बदमाशों ने पत्थर व हथौड़े से 3 लोगों पर किया हमला, एक की मौत दो लोग जख्मी….

दरअसल इससे पहले 5 वर्षों से हो रहे दीपोत्सव में जलाए जाने वाले दीयों में मात्र 30 ML तेल एक दीए में डाला जाता था। जिसकी वजह से कम समय मे ही यह सभी दीए जलकर समाप्त हो जाते थे। आयोजन के बाद पहुंचने वाले लोग उस अद्भुद नजरें को देखने से वंचित रहते थे। अयोध्या सहित लखनऊ, गोंडा सहित अन्य जनपदों से लगभग 7 लाख से अधिक दीए राम की पैड़ी पर पहुंच चुका है। जिन्हें एक स्थान पर सुरक्षित रखा जा रहा है।

हॉकी खिलाड़ी रही महिला का आरोप, BMW न मिलने से ससुराल में हुई मारपीट….

इस बार दीपोत्सव में दीपो को लगाने और जलाने के लिए 20,000 से अधिक वालंटियर को तैयार किया जा रहा है। दीपोत्सव को लेकर निर्धारित किये गए वेंडर के मुताबिक पहले दीयों में 30 ML तेल डाला जाता था। लेकिन इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है। इस बार 40 ML तेल इन दीयों को पिछली बार की अपेक्षा अधिक समय तक जलेगा। वहीं, बताया कि दीयों को लाने व लगाने में कोइ प्राब्लम न हो इसलिए इस बार पहले से ही स्टोर किया जा रहा है।

लखनऊ से फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे 25 जिले….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.