ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

अगले साल से यमुना में चलेंगे क्रूज, वृंदावन से गोकुल तक कर सकेंगे सैर….

मथुरा: मथुरावासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इनलैंड वॉटर-वे प्रेजेंटेशन की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि वृंदावन से यमुना नदी में गोकुल बैराज होते हुए गोकुल तक बड़े-छोटे क्रूज टाइप के स्टीमर का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को क्रूज में बैठाने के लिए वृंदावन के जुगल घाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट, पानी गांव मोड़, मथुरा में कंस किला, विश्राम घाट, ध्रुव घाट के पास नए पुल और गोकुल बैराज, वासुदेव वाटिका गोकुल तक ले जाया जाएगा।

रोहित श्रीवास्तव ने जीता उत्तर प्रदेश का खिताब….

उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए पूरा प्लान बना लिया है। इस बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा के अलावा एमएलसी ठा.ओमप्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, संजय दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी बंपर छूट,रोड टैक्स होगा फ्री….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.