ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

भगवान इंद्र देव के खिलाफ किसान ने कोतवाली में दी तहरीर….

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने सीधे ही भगवान इंद्रदेव पर आरोप लगाना शुरु कर दिया। फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने भगवान इंद्रदेव पर अत्यधिक बर्षा कर फसलों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। बारिश का विभाग भगवान इंद्र देव के पास है। भगवान इंद्रदेव के द्वारा इस वर्ष ज्यादा बारिश किए जाने के कारण किसानों की फसलों को बहुत ज्यादा क्षति हुई है और गरीबों के मकानों को भी भारी क्षति हुई है।

अगले साल से यमुना में चलेंगे क्रूज, वृंदावन से गोकुल तक कर सकेंगे सैर….

अत्यधिक बारिश के कारण गरीबों के कच्चे मकान गिर चुके हैं, जिससे गरीब एवं किसान बहुत अधिक परेशान हैं। साथ ही कहा कि यदि उनके प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती है तो वह हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि भगवान इंद्र देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का कोई प्रावधान नहीं है। बताया कि शिकायत करने वाले किसान को राजस्व विभाग के पास भेजा गया है।

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी बंपर छूट,रोड टैक्स होगा फ्री….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.