ATI NEWS
पड़ताल हर खबर की ...

83 वर्षीय बुजुर्ग के पास हैं चंद्र गुप्त काल से मुगल काल तक के सिक्के….

संभल: शौक और जुनून के आगे उम्र कोई मायने नहीं रखती… यह कहावत संभल जिले के रहने वाले 83 साल के बुजुर्ग रामबहादुर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। बुजुर्ग राम बहादुर उम्र के आखिरी पड़ाव पर भी एंटीक सिक्कों के संग्रह का जुनून को आज भी बरकरार रखे हुए हैं। बुजुर्ग राम बहादुर के ऐंटीक सिक्कों के अनमोल संग्रह में चंद्र गुप्त काल से लेकर महा भारत कालीन ,ईस्ट इंडिया कम्पनी, मुगल काल सहित भारत की रियासतों के राजा-महाराजाओं के दौर के 1 हजार से अधिक ऐंटीक सिक्कों का कलेक्शन है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास की संपत्ति होगी कुर्क….

खास बात यह है कि 83 साल की उम्र के बाबजूद बुजुर्ग राम बहादुर का ऐंटीक सिक्कों का संग्रह करने का जूनून और जोश आज भी बरकरार है। उनके इस शौक और जूनून को कसबे के लोग पागल पन तक करार देते हैं, लेकिन बुजुर्ग राम बहादुर लोगों की इन फब्तियों पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें आज भी यदि किसी शख्श के पास प्राचीन कालीन सिक्कों के होने की जानकारी मिलती है तो वह तुरंत उस शख्श के पास पहुंचकर मुंह मांगी कीमत देकर ऐंटीक सिक्कों को हासिल कर लेते हैं।

Airbus A-321 के लिए विकसित होंगे UP के पांच एयरपोर्ट….

Get real time updates directly on you device, subscribe now.